फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   man commits suicide Fed up with SHO in Moga

साहब... पुलिस परेशान करती है: मोगा में एसएचओ से तंग आकर एक शख्स ने की आत्महत्या, थाने के बाहर बैठे परिजन

Sat, 28 Oct 2023 08:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोगा
अमर उजाला नेटवर्क, मोगा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Oct 2023 08:22 PM IST
सार

मोगा में एक व्यक्ति ने थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ से तंग होकर आत्महत्या कर ली है। एसएसपी मोगा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि निहाल सिंह वाला थाने के सामने चल रहे धरने के दौरान हमारे वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं। जो भी जानकारी मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
man commits suicide Fed up with SHO in Moga
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोगा के गांव धुरकोट रणसी के रहने वाले एक 45 साल के व्यक्ति ने थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ से तंग होकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड नोट पर मौत का जिम्मेदार एसएचओ कश्मीर सिंह को बताया गया। परिवार वालों ने इंसाफ के लिए थाने के बाहर धरना लगाकर रोष प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

मोगा के धुरकोट के रणसी में 2 अज्ञात लोग एक कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग करके फरार हो गए थे। इस मामले में सुखदीप सिंह धुरकोट का नाम सामने आने के बाद उसके पिता इंदर पाल को पुलिस जांच के लिए थाना निहाल सिंह वाला में बुलाया था। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने जांच के बाद गांव पंचायत की मौजूदगी में उसे शुक्रवार को रिहा कर दिया। देर रात जब इंद्रपाल सिंह अपने घर पहुंचा तो घर जाकर उसने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली।

सल्फास खाने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उन्होंने एसएचओ निहाल सिंह वाला और अन्य लोगों के नाम भी लिखे। वहीं, सुसाइड नोट में लिखा उनको पुलिस ने थाने ले जाकर जलील किया। जिसके कारण तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। सल्फास खाने के बाद उसके परिजन उसे निहाल सिंह वाला के दीप अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी मौत के बाद परिवार वालों ने इंसाफ के लिए निहाल सिंह वाला थाने के बाहर धरना देकर एसएचओ के ऊपर कार्रवाई की मांग की। परिवार के साथ-साथ किसान जत्थे बंदी भी धरने में शामिल हुए। एसएसपी मोगा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि निहाल सिंह वाला थाने के सामने चल रहे धरने के दौरान हमारे वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं। जो भी जानकारी मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

द्वारका साउथ इलाके में पार्क में सुबह की सैर करने गई महिलाओं से लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके निशानदेही पर एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने दो कान की बाली और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। बदमाशों ने बताया कि उनपर काफी कर्ज है, जिसको खत्म करने के लिए उनलोगों ने वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार एक बदमाश पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 3 अक्तूबर तड़के पुलिस को सेक्टर 6 द्वारका के डीडीए पार्क में लूटपाट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को सेक्टर 6 द्वारका निवासी प्रेम शर्मा (69) मिली। इन्होंने बताया कि वह रोज सुबह की सैर करने के लिए पार्क में आती है। घटना वाली सुबह में वह अन्य महिलाओं के साथ सैर कर रही थी। इसी दौरान तीन बदमाश उनके साथ चल रही महिला से उनकी कान की बाली लूटने लगे। यह देखकर उन्होंने शोर मचाया। बदमाशों ने महिला से लूटपाट करने के बाद उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनकी भी कान से सोने की बाली लूटकर फरार हो गए। पुलिस लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

द्वारका साउथ थाने में तैनात हवलदार प्रवीण यादव के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू की। पुलिस ने 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर बदमाशों के रास्तों का विश्लेषण किया। सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की पहचान के लिए मुखबिरों की मदद ली गई। 9 अक्तूबर को पुलिस ने गुप्त सूचना पर हिमांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अमित इस लूट का मास्टरमाइंड है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अमित और यश को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन पर कई लोगों का कर्ज था। कर्ज से उबरने के लिए उनलोगों ने द्वारका के एक होटल में बैठकर लूट की योजना बनाई। 3 अक्तूबर को उनलोगों ने पार्क में महिलाओं को देखकर उनसे लूटपाट की। घटना के बाद वह भाग कर गाजियाबाद में रहने वाले योगेश के रिश्तेदार मनीष के घर पहुंचे। उन्होंने मनीष को सोने का सामान सौंप दिया। पुलिस ने इनके निशानदेही पर मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमित और हिमांशु डाबड़ी, योगेश पालम और मनीष सिहानी गेट गाजियाबाद का रहने वाला है। पुलिस इनसे पूछताछ कर आपराधिक वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed