{"_id":"499d43b570da159fd51230206a57e501","slug":"youth-died-in-road-accident-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटर सवार को घसीटते ही ले गई एएसआई की कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटर सवार को घसीटते ही ले गई एएसआई की कार
अमर उजाला,लुधियाना
Updated Wed, 18 Dec 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर रोड पर मंगलवार देर रात घने कोहरे के बीच एक एएसआई की कार एक्टिवा स्कूटर सवार व्यक्ति को घसीटते ले गई। इससे स्कूटर सवार की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बाड़ेवाल रोड निवासी ललित गर्ग (35) के रूप में हुई है। लोगों ने एएसआई को रोक तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने इस मामले में थाना कोतवाली में तैनात एएसआई अश्वनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा ललित का शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
थाना डिवीजन पांच के एसएचओ धर्मपाल ने कहा कि ललित गर्ग मशीन टूल्स का काम करता है। देर रात को घने कोहरे में वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहा था। जब ललित गर्ग अंसल प्लाजा के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार उसे घसीटते हुए ही ले गई।
विज्ञापन
ललित की चीखे सुन लोगों ने शोर मचाया और अश्वनी की कार को किसी तरह से रोका। जब तक अश्वनी कुछ समझ पाता गंभीर रूप से घायल ललित ने दम तोड़ दिया।
इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। धर्मपाल ने बताया कि धुंध के चलते एएसआई अश्वनी कुमार को ललित के साथ हुई टक्कर का कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।