फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   women, pull, shiv, rath

पहली बार महिलाएं भी खींचेंगी भगवान शिव का रथ

Mon, 22 Feb 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 22 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
women, pull, shiv, rath
शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के बैनर तले 29वीं विशाल शोभायात्रा का आयोजन पांच मार्च को किया जा रहा है। पहली बार भगवान शिव के सोने-चांदी से बने रथ को महिलाएं भी खींचेंगी। इसके अलावा घंटाघर में महा आरती का विहंगम आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कमेटी के प्रधान सुनील मेहरा ने दी।
विज्ञापन


मेहरा ने कहा कि 28 साल से पुरुष ही भगवान शिव के रथ को खींचते रहे हैं। लेकिन पहली बार रथ की एक तरफ की डोर महिलाओं को सौंपने का निर्णय लिया गया है। मेहरा बोले कि पहले महिलाएं रथ पर सिर्फ माथा टेककर आशीर्वाद लेती थीं। इस बार महिलाएं रथ खींचने में बराबर की सहयोगी होंगी।
विज्ञापन


घंटाघर में शोभा यात्रा के दौरान महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बनारस से विशेष तौर पर पंडितों को आमंत्रित किया गया है। यह आरती बनारस में गंगा तट के किनारे होने वाली आरती का दृश्य पेश करेगी। यात्रा में शामिल होने के लिए 400 मंदिरों को विशेष निमंत्रण दिया गया है। काशी के विश्वनाथ मंदिर से खास तौर पर प्रसाद मंगवाया जा रहा है। यात्रा की कामयाबी के लिए चेयरमैन चरणजीत भार्गव, वित्त सचिव महेंद्र अग्रवाल एवं महासचिव अश्वनी खरबंदा पूरी तरह से सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed