{"_id":"632ded449787564cc65982a0","slug":"woman-murdered-with-sharp-weapon-two-children-also-injured-ludhiana-news-pkl463355954","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: महिला की तेजधार हथियार से हत्या, दो बेटों पर भी हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: महिला की तेजधार हथियार से हत्या, दो बेटों पर भी हमला
Sat, 24 Sep 2022 01:40 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 01:40 AM IST
सार
डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया और दोनों बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। थाना जमालपुर पुलिस का कहना कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार की देर शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से महिला की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के दोनों बच्चों पर भी तेज धार हथियार से वार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मामला भामिया रोड स्थित सीएमसी कॉलोनी का है।
विज्ञापन
इलाके के लोगों ने तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला सुमन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके बड़े बेटे विवेक और छोटे बेटे अभिषेक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मामले ने महिला सुमन के पति राजबहादुर के ममेरे भाई अरविंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक राजबहादुर के ममेरे भाई अरविंद के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
कुछ समय पहले उनका किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। शुक्रवार की देर शाम को सुमन अपने बेटे अभिषेक और विवेक के साथ घर पर थी। इसी दौरान आरोपी घर पर आया और आते ही विवेक और अभिषेक को गाली देनी शुरू कर दी। जब दोनों ने विरोध किया तो आरोपी ने तेजधार हथियार से दोनों पर वार कर दिया।
सुमन बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने तेजधार हथियार से उस पर भी वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायलों का शोर सुनकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। इलाके के लोगों ने ही तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया और दोनों बच्चों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। थाना जमालपुर पुलिस का कहना कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है।