फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman hangs herself after getting upset with Sirfire Aashiq in Ludhiana

लुधियाना में सिरफिरे आशिक से परेशान होकर महिला ने लगाया फंदा

Mon, 22 Mar 2021 10:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself after getting upset with Sirfire Aashiq in Ludhiana
लुधियाना। मोती नगर की फ्रैंड कालोनी इलाके में रहने वाली महिला ने अपने परेशान करने वाले उसके प्रेमी के साथ वीडियो कॉल कर फंदा लगा अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि फ्रैंड कालोनी निवासी ममता देवी (32) को उसका प्रेमी परेशान कर रहा था। सूचना के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद ममता देवी के पति पवन कुमार की शिकायत पर मुस्लिम कालोनी निवासी शिव पूजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ममता देवी का शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पवन कुमार की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी पत्नी ममता देवी के पिछले काफी समय से आरोपी पूजन से संबंध थे। कुछ समय से आरोपी उसकी पत्नी ममता देवी को काफी परेशान कर रहा था। ममता काफी दिनों से इतनी परेशान ती कि घर पर किसी से कोई बात भी बात खुलकर नहीं करती थी। बीस मार्च को शाम ममता ने अपने कमरे में जाकर आरोपी को वीडियो कॉल लगाई और बात करते करते हुए फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। वारदात का पता चलते ही पवन कुमार घर पहुंचा और उसने जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई राज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed