फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Without contesting elections, AAP leaders are putting councillor's stamp on government papers

Ludhiana News: बिना चुनाव लड़े ही आप नेता सरकारी कागजाें पर लगा रहे पार्षद की मुहर

Mon, 29 Jul 2024 08:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 29 Jul 2024 08:44 PM IST
विज्ञापन
Without contesting elections, AAP leaders are putting councillor's stamp on government papers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के नेता बिना चुनाव लड़े ही महानगर के सरकारी कागजों पर पार्षद की मुहर लगाने लग गए हैं। यह आरोप पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी और पूर्व पार्षद ममता आशु ने लगाए। वह सोमवार को डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के साथ मुलाकात करने के लिए पहुंची थीं।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी नेता भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात के बाद उन्होंने अपने वार्ड में आ रही समस्याओं के बारे में बताया। कांग्रेस के पूर्व पार्षदों की डीसी के साथ बैठक करीब पौने तीन घंटे तक चली। पूर्व पार्षद ममता आशु ने बताया कि आज शहर के कुछ मुद्दे डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी के सामने रखे गए हैं। 2022 से निगम हाउस शहर में नहीं है। पूर्व पार्षद की मुहर भी रोक दी गई है। सभी कह रहे हैं कि चुनाव होने चाहिए। अब सवाल यह उठता है कि अगर हाउस नहीं है तो आम आदमी पार्टी के कुछ नेता जो स्वयं घोषित पार्षद बन गए हैं, वे सरकारी निगम के कागजों पर अपनी मुहर कैसे लगा रहे हैं।अधिकारियों की मिलीभगत से जनता से ठगी हो रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है। ममता आशु के साथ पूर्व मेयर बलकार संधु भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed