फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   without, condition, will, not, stop, strike, khalsa

बिना शर्त पूरा हुए भूख हड़ताल खत्म नहीं करूंगा : खालसा

Sun, 26 Jul 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sun, 26 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
सजा भुगत चुके बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सूरत सिंह खालसा पर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन भूख हड़ताल खत्म करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन


मगर खालसा ने इससे इंकार कर दिया है। खालसा ने पुलिस प्रशासन से कहा है कि अगर बिना शर्त उन पर भूख हड़ताल खत्म करने का दबाव बनाया गया तो इलाज के दौरान जो ड्रिप उन्हें लगाई गई है, वह उसे भी नहीं लगवाएंगे। यह जानकारी खालसा की बेटी सरवरिंदर कौर ने दी है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि खालसा की हालत शनिवार को खराब हो गई थी, लेकिन रविवार सुबह उनकी हालत में कुछ सुधार आया है। रविवार दोपहर को सिविल सर्जन डॉ. रेणू छतवाल सहित पुलिस के उच्चाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी खालसा का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को दिल्ली से आप विधायक जरनैल सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ डीएमसी अस्पताल खालसा से मुलाकात करने पहुंचे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें इजाजत नहीं दी, जिसके बाद वह लौट गए।


खालसा की बेटी सरवरिंदर कौर ने कहा कि शनिवार को डीजीपी सुमेध सिंह सैणी की अगुवाई में चंडीगढ़ में मीटिंग हुई थी। इसमें तय किया गया था कि पहले खालसा की भूख हड़ताल खत्म कराई जाए, उसके बाद ही कोई बात की जाएगी। शनिवार को एसएसपी जगरांव रवचरण सिंह बराड़ उनके पास आए थे।


उन्होंने मैसेज दिया कि डीजीपी सुमेध सिंह सैणी ने कहा है कि खालसा अपनी भूख हड़ताल खत्म कर अपना इलाज कराएं। उसके बाद उनके साथ कोई बातचीत की जाएगी।


सरवरिंदर कौर ने कहा कि एसएसपी के संदेश सुनने के बाद खालसा गुस्से में आ गए और उन्होंने एसएसपी से साफ तौर पर कह दिया कि पुलिस प्रशासन उन पर भूख हड़ताल खत्म करने का दबाव न बनाए। उन्हें अगर जल्द ही कोई पॉजिटिव खबर न मिली तो वह ड्रिप लगवाना भी छोड़ देंगे।

खालसा के समर्थक डीएमसी अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद खालसा के समर्थक डीएमसी अस्पताल के सामने पार्क में इकट्ठे हो गए और प्रदर्शन करते हुए अस्पताल के बाहर पहुंच गए। पुलिस ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी।


पुलिस ने उन्हें कहा कि वह खालसा की बेटी सरवरिंदर कौर से मिलें। इसके बाद प्रदर्शनकारी पार्क में चले गए। पुलिस सरवरिंदर कौर को पार्क में लेकर पहुंची। समर्थकों ने उनसे मुलाकात कर खालसा की हालत जानी। उनकी अपील के बाद ही खालसा समर्थक शांत हुए।


सरवरिंदर कौर ने बताया कि शनिवार को खालसा की हार्टबीट 35 पर टिक गई थी। रविवार को सुधार हुआ और हार्ट बीच पचास नोट की गई। उन्होंने कहा कि कुछ न खाने पीने की वजह से वह कमजोर जरूर हुए हैं, लेकिन ठीक हैं।

कुछ शरारती तत्व खालसा के निधन की अफवाह फैला कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे है। खालसा के निधन की झूठी खबरों से खालसा के परिवार के साथ-साथ पुलिस भी काफी परेशान है।


खालसा की बेटी सरवरिंदर कौर ने पिता की मौत की खबरों को अफवाह बताया और लोगों से अपील की कि ऐसी झूठी खबरें न फैलाएं। झूठी अफवाह फैलने के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी अपनी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed