फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Winners of the 70th District Level School Games were honored.

Ludhiana News: 70वीं जिला स्तरीय स्कूल खेलों के विजेता सम्मानित

Tue, 25 Aug 2026 05:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 25 Aug 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Winners of the 70th District Level School Games were honored.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। बरनाला जिले में 70वीं गर्म ऋतु पंजाब राज्य जिला स्तरीय स्कूल खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन मुकाबलों में विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुनीतइंदर सिंह गिल और उप जिला शिक्षा अधिकारी बरजिंदरपाल सिंह ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
गिल ने कहा कि खेलों के दौरान प्रदर्शित जज्बा, सहयोग, दृढ़ता और अनुशासन विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को प्रेरित किया। निशानेबाजी के अंडर-19 लड़कों के ओपन साइट इवेंट में गगनदीप सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। हरमनदीप सिंह दूसरे और गुरदीप राम तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में परनीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। महकनूर कौर दूसरे और चहकप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बास्केटबॉल में लड़कों के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले हुए। इसी तरह लड़कियों के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी स्पोर्ट्स बरनाला सिमरदीप सिंह सिद्धू सहित विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षा अध्यापक, कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed