फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Roadways employees threaten indefinite strike

Ludhiana News: पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Fri, 11 Sep 2026 06:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 11 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways employees threaten indefinite strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव/लुधियाना। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के अनुबंध कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने शुक्रवार को जगरांव और लुधियाना में गेट रैली की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 17 सितंबर 2026 की बैठक में मांगें न मानी गईं, तो 22 सितंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी।

यूनियन के राज्य कमेटी सदस्य जलौर सिंह ने बताया कि सरकार ने 26 अगस्त की बैठक में 10 दिन के भीतर मांगों के समाधान का भरोसा दिया था। हालांकि, 9 सितंबर को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई। इसके विरोध में कर्मचारियों को दोबारा संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा। जलौर सिंह ने कहा कि 17 सितंबर की बैठक में मांगों का सीमित समय में समाधान न होने पर हड़ताल होगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना और पूरी तनख्वाह देना भी उनकी मांग है। यूनियन नेताओं ने कहा कि मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। 26 अगस्त को सरकार ने समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन 9 सितंबर की बैठक रद्द होने से कर्मचारियों में नाराजगी है। यूनियन का कहना है कि 17 सितंबर की बैठक में ठोस फैसला न होने पर हड़ताल मजबूती से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed