फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Anshika Rai won the gold medal in the 60m race.

Ludhiana News: 60 मीटर दौड़ में अंशिका राय ने जीता स्वर्ण पदक

Fri, 11 Sep 2026 05:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 11 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Anshika Rai won the gold medal in the 60m race.
खेलां वतन पंजाब दीयां: दूसरे चरण में खिलाड़ियों का जलवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। खेल विभाग पंजाब और जिला प्रशासन के तत्वावधान में खेलां वतन पंजाब दीयां 2026 का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण के तीसरे दिन लुधियाना जिले के पांच ब्लॉकों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब इन प्रतियोगिताओं का तीसरा चरण शनिवार, 12 सितंबर से शुरू होगा।
कूमकलां, डेहलों, जगराओं, दोराहा और समराला ब्लॉकों में खेल प्रेमियों का भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतने के लिए पूरा जोर लगाया। कूमकलां ब्लॉक में वॉलीबॉल स्मैशिंग अंडर-14 लड़कों में अर्बन एस्टेट जमालपुर ने पहला स्थान पाया। लड़कियों की 60 मीटर दौड़ में अंशिका राय ने स्वर्ण जीता, जबकि साक्षी ने 600 मीटर दौड़ में बाजी मारी। डेहलों ब्लॉक में लड़कों की 60 मीटर दौड़ में सुखमनप्रीत सिंह अव्वल रहे। लड़कियों में प्रभजोत कौर ने 60 मीटर दौड़ और जसनूर कौर ने लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया। जगरांव में एथलेटिक्स अंडर-14 में सुखमनजीत सिंह (60 मीटर) और दिलजान सिंह (600 मीटर) विजयी रहे। लड़कियों के वॉलीबॉल अंडर-14 में गुरु हरगोबिंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिधवां खुर्द ने जीत दर्ज की। दोराहा ब्लॉक में एसएचओ जसनप्रीत सिंह सर्रां ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। यहां अंडर-17 कबड्डी सर्कल स्टाइल में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुढानी ने पहला स्थान प्राप्त किया। समराला ब्लॉक में एकमजोत सिंह ने अंडर-14 एथलेटिक्स की 60 मीटर और 600 मीटर दौड़ में दोहरा स्वर्ण पदक जीता। अंडर-21 फुटबॉल मुकाबले में मान वेलफेयर फुटबॉल क्लब समराला की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का तीसरा चरण 12 सितंबर से शुरू होगा। यह चरण 14 सितंबर तक चलेगा। इसमें चार अन्य ब्लॉकों में खेल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। ये ब्लॉक म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, खन्ना, लुधियाना-2 और रायकोट हैं। कूमकलां में अर्बन एस्टेट जमालपुर ने वॉलीबॉल में जीत हासिल की। डेहलों में सुखमनप्रीत सिंह, प्रभजोत कौर और जसनूर कौर ने एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जगराओं में सुखमनजीत सिंह और दिलजान सिंह ने दौड़ में सफलता पाई। समराला में एकमजोत सिंह ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed