फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmer organizations protested against the proposed seed bill.

Ludhiana News: प्रस्तावित बीज बिल का किसान संगठनों ने जताया विरोध

Fri, 11 Sep 2026 05:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 11 Sep 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Farmer organizations protested against the proposed seed bill.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। केंद्र सरकार के प्रस्तावित बीज बिल का किसान संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल ने आरोप लगाया कि सरकार कुछ कथित संगठनों के माध्यम से बिल पर सहमति लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ये संगठन वास्तविक किसान आंदोलन का प्रतिनिधित्व नहीं करते।

लक्खोवाल ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने बीज और बिजली बिल न लाने का लिखित फैसला किया था। इसके बावजूद अब बीज बिल दोबारा लाने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में काम कर रही है। इससे किसानों को सीधा नुकसान होगा। पारंपरिक बीजों का इस्तेमाल मुश्किल हो जाएगा। कंपनियां बीज की कीमतें मनमानी ढंग से तय कर सकती हैं। इससे खेती की लागत में भारी बढ़ोतरी की आशंका है। लक्खोवाल ने फसल खराब होने पर मुआवजे के सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियां कानूनी लड़ाई लड़ सकती हैं, जबकि आम किसान के लिए यह आसान नहीं होगा। किसान नेता ने राज्यों के अधिकार छीनने के प्रयास पर भी चिंता जताई। उन्होंने बीजों में जेनेटिक बदलाव और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर भी चिंता व्यक्त की। लक्खोवाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार बिल वापस नहीं लेती तो देशभर के किसानों को लामबंद कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed