फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Will show the way out to those who stab the party in the back

पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वालों को दिखाएंगे बाहर का रास्ता

Thu, 21 Apr 2022 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Will show the way out to those who stab the party in the back
जगरांव। कांग्रेस पार्टी को 2022 विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी हाईकमान द्वारा पंजाब प्रदेश कांग्रेस की कमान हलका गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग के हाथों में सौंपते हुए उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी का प्रधान नियुक्त किया गया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान बनने के बाद प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग एवं कार्यकारी प्रधान भारत भूषण आशु वीरवार को पहली बार पार्टी वर्करों से मिलने देर शाम जगरांव पहुंचे।
विज्ञापन

जिला लुधियाना देहात के प्रधान करणजीत सिंह सोनी गालिब एवं पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल की अगुवाई में लुधियाना फिरोजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित दीपक ढाबा पर रखी बैठक में पहुंचे प्रदेश प्रधान राजा वडि़ंग ने पार्टी वर्करों को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ साफ शब्दों में कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी वर्कर या कांग्रेस पार्टी का लीडर कांग्रेस पार्टी में रहते हुए पार्टी की पीठ में छुरा घोंपते या पार्टी विरोधी गतिविधियां करता पाया गया तो उसे बेझिझक बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सभी वर्करों को एक नई कांग्रेस खड़ी करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि वह घर-घर जाकर हर कांग्रेसी वर्कर से मिलेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए विचार विमर्श करेंगे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते बिजली के मुद्दे पर आप सरकार को घेरते हुए राजा वडि़ंग ने कहा कि चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब के सभी लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। सरकार बनने के बाद आप सरकार अपने किए वादे से मुकरते हुए अपनी शर्तों पर पंजाब की जनता को जाति के आधार पर बांट कर बिजली मुफ्त देने के साथ फ्री की बिजली भी एक जुलाई से लागू करने की बात कह रही है। उन्होंने आप सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि वे दिल्ली में हुई हिंसा के बाद दिल्ली में शांति मार्च निकालने की जगह हिमाचल और गुजरात में शांति मार्च निकाल चुनावी ड्रामा कर रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि हिमाचल और गुजरात में चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के 1 माह के अंतराल में ही पंजाब में 26 कत्ल हुए हैं। आप सुप्रीमो केजरीवाल और भगवंत मान को दिल्ली और पंजाब में हुए यह घटनाक्रम दिखाई ही नहीं देते उन्हें तो केवल हिमाचल और गुजरात में होने वाले चुनावों की फिक्र है। नवजोत सिद्धू द्वारा लगातार की जा रही मीटिंगों के बारे में पूछने पर वडि़ंग ने चुप्पी साध वहां से निकलना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed