{"_id":"62d2eea26a6460288c2d0ba0","slug":"wanted-in-attempt-to-murder-case-was-injured-by-bullet-ludhiana-news-pkl456773910","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के प्रयास मामले में था वांछित, गोली से हुआ था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के प्रयास मामले में था वांछित, गोली से हुआ था घायल
विज्ञापन
लुधियाना। डिविजन तीन थाने से कुछ ही दूरी पर गोली लगने से घायल हुआ गैंगस्टर कार्तिक बगान (21) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसका सीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा था और छुट्टी मिल चुकी थी। कार्तिक हत्या के प्रयास मामले में डिविजन तीन पुलिस को ही वांछित था। आरोपी तीस जून को चुपचाप छुट्टी करवा कर वहां से चलता बना। अब पुलिस पिछले 15 दिनों से तलाश कर रही है। पुलिस को अभी तक कार्तिक के बारे में कुछ पता नहीं चला है। हालांकि पुलिस को कार्तिक के फरार होने का भी कुछ पता नहीं चल पाया है।
कार्तिग बगान के पुनीत बैंस गुट के साथ संबंध है। वह कई अपराधिक मामलों में भी शामिल रहा है। 25 जून की रात को वह अपने दोस्त के साथ जा रहा था तो करण कालिया ने उसे गोली मार दी थी। जिसके बाद उसने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी भी ली थी। गोली लगने के कारण कार्तिक को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया। कार्तिक भी करण कालिया पर कातिलाना हमले में थाना डिविजन तीन पुलिस को वांछित था। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश करने में जुटी थी। उसके सीएमसी अस्पताल में दाखिल होने पर पुलिस को लगा कि इलाज के बाद उसे काबू कर लिया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि हत्या के प्रयास मामले का वांछित आरोपी अस्पताल में दाखिल है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना है। पुलिस ने उस पर किसी तरह का गार्ड तैनात नहीं किया कि उसे काबू किया जाए। पुलिस आराम से बैठ गई कि आरोपी को काबू कर लिया जाएगा, लेकिन इस बात का कार्तिक को पता चल चुका था। वह तीस जून को चुपचाप छुट्टी करवाकर निकल गया।
मई 2021 को करण कालिया पर किया था हमला
तत्कालीन एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह ने भी उस समय कहा था कि कार्तिक के खिलाफ भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और पुलिस को वांछित है। उसे इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मगर एसीपी का तबादला हो गया और पुलिस ढीली पड़ गई। इसी बीच कार्तिक ने फायदा उठाया और वह वह फरार हो गया। 15 मई 2021 को करण कालिया अपने दोस्त दीक्षित टंडन के साथ स्कूटर पर सवार होकर जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने दोनों को रोक कर हमला करना चाहा, हालांकि दीक्षित टंडन वहां से अपनी जान बचाने में कामयाब रहा था, जबकि करण कालिया पर बुरी तरह से हमला कर उसे घायल कर दिया गया था। इसी मामले में थाना डिविजन तीन पुलिस ने कार्तिक पर मामला दर्ज किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सिटी नरिंदर भार्गव ने बताया कि उनके ध्यान में मामला आया है। वह जांच करा रहे है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।