{"_id":"6aad89fad6056c483e047366","slug":"sant-baba-ishar-singh-trust-gifted-10-buses-to-five-schools-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-117990-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: संत बाबा ईश्वर सिंह ट्रस्ट ने पांच स्कूलों को 10 बसें भेंट कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: संत बाबा ईश्वर सिंह ट्रस्ट ने पांच स्कूलों को 10 बसें भेंट कीं
Sat, 19 Sep 2026 12:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
संत बाबा ईश्वर सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। संत बाबा ईश्वर सिंह एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा क्षेत्र में पहल की। ट्रस्ट ने अपने अधीन संचालित पांच स्कूलों को विद्यार्थियों के आवागमन के लिए कुल 10 बसें भेंट कीं।
प्रत्येक स्कूल को दो-दो बसें प्रदान की गईं। शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा नानकसर साहिब स्थित संत बाबा कुंदन सिंह बाग में समागम आयोजित हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष संत बाबा गुरजीत सिंह ने स्कूल प्रबंधकों को बसों की चाबियां सौंपीं। संत बाबा गुरजीत सिंह ने कहा कि बसों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। ट्रस्ट शिक्षा संस्थानों की जरूरतों को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानता है। प्रिंसिपलों परविंदर सिंह चीमा, हरप्रीत सिंह, राजवीर कौर और हरजिंदर तिवारी ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि बसों से विद्यार्थियों और अभिभावकों को सुरक्षित आवागमन मिलेगा। ट्रस्ट ने भविष्य में भी शिक्षा सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।