{"_id":"678fadd19f2d86c4a60a3738","slug":"vigilance-arrested-pspcl-je-for-taking-bribe-of-rs-5000-in-ludhiana-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में घूस लेता जेई गिरफ्तार: चाय की दुकान पर बिजली मीटर लगाने के लिए मांगे 36 हजार, 10 हजार ले चुका था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में घूस लेता जेई गिरफ्तार: चाय की दुकान पर बिजली मीटर लगाने के लिए मांगे 36 हजार, 10 हजार ले चुका था
Tue, 21 Jan 2025 07:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:53 PM IST
सार
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में तैनात जूनियर इंजीनियर ने चाय की दुकान पर बिजली मीटर लगाने के लिए दुकानदार से 36 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। आरोपी जेई 10 हजार रुपये ले चुका था, लेकिन और रुपयों की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की हिरासत में आरोपी जेई।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में बिजली विभाग के जेई को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। लुधियाना के चीमा चौक स्थित पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) दफ्तर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जेई कुलदीप सिंह ने चाय की दुकान पर बिजली मीटर लगाने के लिए दुकानदार से 36 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी जेई 10 हजार रुपये पहले ले चुका था, लेकिन वह और रुपयों की मांग कर रहा था। विजिलेंस टीम ने आरोपी जेई को रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू किया है।
विज्ञापन
राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को लुधियाना शहर के शिंगार रोड स्थित राम नगर निवासी जसविंदर पाल सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत में बताया था कि आरोपी जेई ने उसकी चाय की दुकान पर नया बिजली मीटर लगाने के लिए 36000 रुपये रिश्वत मांगी थी, लेकिन सौदा 15000 रुपये में तय हुआ। जेई कुलदीप सिंह ने पहली किस्त के तौर पर 10 हजार रुपये पहले ही ले लिए थे, लेकिन फिर भी मीटर नहीं लगाया गया। वह बाकी 5000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
शिकायत की जांच के बाद लुधियाना यूनिट की विजिलेंस टीम ने आरोपी जेई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी जेई को उसके दफ्तर से दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस थाना लुधियाना रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।