{"_id":"6af82ecdbc4eec491e09d63b","slug":"confrontation-during-chhath-puja-in-ludhiana-clashes-erupt-between-devotees-local-resident-in-dholewal-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में छठ पूजा पर टकराव: ढोलेवाल में श्रद्धालु और इलाके के लोगों में बवाल, फायरिंग की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में छठ पूजा पर टकराव: ढोलेवाल में श्रद्धालु और इलाके के लोगों में बवाल, फायरिंग की चर्चा
Sat, 14 Nov 2026 03:20 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Sat, 14 Nov 2026 03:20 PM IST
सार
लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर में शनिवार दोपहर को छठ पूजा के दाैरान बवाल हो गया। दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के लोगों और श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक गुट ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना के ढोलेवाल स्थित गुरु अर्जुन देव नगर में शनिवार दोपहर छठ महापर्व के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर टकराव हो गया। दोपहर करीब 12 बजे इलाके के लोगों और श्रद्धालुओं के बीच शुरू हुई तीखी नोकझोंक ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद हवाई फायर होने की भी चर्चा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जिस खाली प्लॉट पर हर साल छठ पूजन होता था, इस बार उसके मालिक ने इजाजत देने से इन्कार कर दिया था। इसके बावजूद आस्थावान लोग पूजा-अर्चना की तैयारी के लिए वहां इकट्ठा हुए, तो स्थिति बिगड़ गई। बीते 48 घंटों से इस मुद्दे को लेकर इलाके में तनाव पनप रहा था।
शनिवार दोपहर कुछ बाहरी युवकों के मौके पर पहुंचने के बाद मामूली कहासुनी ने बड़े उपद्रव का रूप ले लिया। इलाके में उपद्रव की भनक लगते ही थाना डिवीजन छह के प्रभारी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस सायरन सुनकर कई शरारती तत्व अपने वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच और शांति व्यवस्था
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मौके पर सचमुच गोलियां चली थीं। उपद्रवियों की पहचान करने और घटनाक्रम की सच्चाई तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।