फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   vaccination camp till 28th MAY in Ludhiana

निजी अस्पताल में शनिवार से फिर से शुरू हो गई वैक्सीनेशन

Sat, 22 May 2021 08:28 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
vaccination camp till 28th MAY in Ludhiana
लुधियाना। महानगर निवासियों के लिए राहत की खबर है कि शनिवार से कोविड-19 वैक्सीन निजी अस्पताल में शुरू हो गई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से सीधे मोहनदेई अस्पताल में कोविशील्ड की दो हजार डोज पहुंच गई है। 28 मई तक शहर के छह बड़े अस्पताल में 1.12 लाख डोज पहुंच जाएंगी। शनिवार को डीसी वरिंदर शर्मा ने मोहनदेई अस्पताल में टीकाकरण मुहिम का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल भी मौजदू रहे।
विज्ञापन

डीसी वरिंदर शर्मा ने बताया कि 28 मई तक डीएमसी में 50 हजार, एसपीएस अस्पताल में 25 हजार, फोर्टिस अस्पताल में 10 हजार, दीप अस्पताल में 15 हजार, मोहनदेई अस्पताल में 10 हजार, वर्मा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दो हजार डोज पहुंचेंगी। आम लोग इन अस्पताल में कुछ पैसा खर्च कर इसे लगवा सकते हैं। जबकि सरकारी अस्पताल में यह मुफ्त होगी। मोहनदेई अस्पताल ने एक डोज की कीमत 850 रुपये रखी है, जबकि अन्य अस्पताल में यह अलग हो सकती है। निजी अस्पतालों ने सीरम इंस्टीट्यूट से सीधा संपर्क कर यह वैक्सीन मंगवाई है। उन्होंने अन्य अस्पताल प्रबंधकों से कहा कि अगर वह भी वैक्सीन को बुक करवाना चाहते है तो एडीसी विकास संदीप कुमार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन की योजना है कि 15 जून तक हर हाल में सभी का टीकाकरण हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed