फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   under ground water, punjab

पंजाब में पानी संकट पैदा होने के आसार

Sat, 23 Nov 2013 10:19 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Sat, 23 Nov 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
under ground water, punjab
केंद्रीय भू जल बोर्ड ने कहा है कि धरती के नीचे पानी के गिर रहे स्तर को बचाने के लिए उपाय न किए तो पंजाब में पानी संकट पैदा हो सकता है। बोर्ड ने खेतों, घरों में पानी के लिए बोर करने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


ट्यूबवेलों से पानी का प्रयोग संयम के साथ करने की हिदायतें दी हैं। सभी डीसी को भेजी हिदायतों में कहा है कि सूबे के 142 ब्लाकों में से 75 ब्लाक डार्क जोन में हैं। अब जिला मजिस्ट्रेट की मंजूरी के बगैर बोर करने वालों खिलाफ पर्यावरण और प्रदूषण एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज होगा।
विज्ञापन


 खेती माहिर स्टेट अवार्डी डॉ. जसविन्दर सिंह बराड़ ने कहा कि मोगा के 5 ब्लाकों में से मोगा-1, मोगा-2 और नेहाल सिंह वाला पहले ही डार्क जोन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अथारिटी ने स्पष्ट किया कि बाकी दो ब्लाक बाघापुराना और कोट इसे खा भी खतरे के निशान पर हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के 143 ब्लाकों में से 75 ब्लाक डार्क जोन में डाले जा चुके हैं। जालंधर जिले के सभी नौ ब्लाक का पानी पीने लायक नहीं रहा है। प्रदेश के 28 ब्लाक खतरे में हैं।

 कृषि विभाग को कैंप आयोजित करके किसानों को पानी का सही उपयोग करने के लिए जागरूक करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि खेतों के अलावा घरों में भी पानी के लिए बोर करने को मनाही रहेगी।


डॉ. बराड़ ने कहा कि पानी का सही प्रयोग समय की मुख्य जरूरत है। किसानों को नई तकनीकों के साथ कम पानी लेने वाली फसलों बीजने के लिए प्रेरित किया।

बेड के साथ बिजाई में फायदा
 उन्होंने बताया कि गेहूं में स्तरीय बिजाई के लिए 7.5 सेंटीमीटर और बेड के साथ बिजाई के लिए केवल 5 सेंटीमीटर सिंचाई की जरूरत है। बेड बना कर गेहूं की बिजाई करन के साथ 4 प्रतिशत झाड़ के वृद्धि और पानी की 35 प्रतिशत बचत होती है। बेडों पर बीजी गेहूं से घास पातों की समस्या भी कम होती है और रासायनिक खादों का प्रयोग भी सही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed