फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two vehicles collide, three dead, two seriously injured

Ludhiana News: दो गाड़ियों में टक्कर, तीन व्यक्तियों की मौत, दो गंभीर

Tue, 14 Oct 2025 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 14 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles collide, three dead, two seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बरनाला। मंगलवार देर शाम बरनाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे धनौला रोड पर टायर फटने से अनियंत्रित हुई ऑल्टो कार डिवाइडर पार करके दूसरी ओर से आ रही गाड़ी से जा टकराई।
इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो को गंभीर हालत में बीएमसी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। बताया जाता है कि एक कार बरनाला से चंडीगढ़ जा रही थी। ऑल्टो कार में सवार 5 युवक धनौला प्राचीन हनुमान मंदिर में माथा टेक कर वापस लौट रहे थे। ऑल्टो में पांच लोग सवार थे। दूसरी कार में दो लोग सवार थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायलों को बाहर निकाला। उनको धनौला सरकारी अस्पताल दाखिल कराया गया है। ऑल्टो में सवार पांच युवकों को प्राइवेट बीएमसी अस्पताल भेजा गया। इसमें से तीन की मौत हो गई और दो का इलाज चल रहा है। दूसरी गाड़ी में सवार पति-पत्नी को धनौला सरकारी हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि ऑल्टो तेजी से डिवाइडर चीरती हुई उनकी गाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे गाड़ी तहस-नहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed