Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   1984 Sikh Massacre: BJP protests against Congress

1984 सिख कत्लेआम: भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 01 Nov 2026 05:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 01 Nov 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
1984 Sikh Massacre: BJP protests against Congress
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। भारतीय जनता पार्टी ने 1984 के सिख कत्लेआम के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने टिब्बा रोड स्थित कांग्रेस प्रधान संजय तलवार के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और पुतला फूंका।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने किया। इसमें पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल और प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी भी शामिल हुए। सुनील मौदगिल ने 1984 के सिख कत्लेआम को भारतीय इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि हजारों निर्दोष लोगों की जान गई और अनेक परिवार उजड़ गए। मौदगिल ने कांग्रेस से इस त्रासदी के संबंध में अपनी जिम्मेदारी से मुंह न मोड़ने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही जानने का अधिकार है। भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि 1984 के सिख कत्लेआम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इसे इंसाफ और मानवता का सवाल बताया। गोशा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीधा सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या वह 1984 में हुई घटनाओं को सही मानते हैं या गलत। गोशा ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई मोदी सरकार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed