{"_id":"60267f138ebc3ee90e381978","slug":"two-thousand-police-personnel-will-monitor-in-sangrur-sangoor-news-pkl403704483","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में दो हजार पुलिस कर्मी करेंगे निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर में दो हजार पुलिस कर्मी करेंगे निगहबानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगरूर। जिले में सात नगर काउंसिलों व एक नगर पंचायत के 14 फरवरी को होने जा रहे चुनाव के मद्देनजर इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर एवं जिला चुनाव अधिकारी रामवीर ने दी।
उन्होंने बताया नगर काउंसिल भवानीगढ़, मालेरकोटला, धूरी, सुनाम, लहरा, लौंगोवाल, अहमदगढ़ और नगर पंचायत अमरगढ़ में कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 150 वार्डों के लिए 266 बूथ स्थापित किए गए हैं। जिले में 2 लाख 57 हजार 417 वोटर हैं।
एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जिले में करीब 2000 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं, चुनाव के दौरान अमन शांति को बरकरार रखा जाएगा।