{"_id":"5ee75f458ebc3e42df17f636","slug":"two-people-immersed-in-a-canal-while-taking-a-selfie-sangoor-news-pkl378195148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेना पड़ा भारी, दो व्यक्ति नहर में डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेना पड़ा भारी, दो व्यक्ति नहर में डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Mon, 15 Jun 2020 05:15 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
अमरगढ़ के नजदीक स्थित महोराना नहर के पुल के समीप सेल्फी लेते समय दो व्यक्ति नहर में डूब गए। एक का शव निकाल लिया गया और दूसरे की तलाश की जा रही है। मालेरकोटला की रविदास कालोनी निवासी नरिंद्रपाल सिंह और सोढी लाल महोराना नहर के किनारे सेल्फी लेते समय अचानक नहर में गिर गए। मौके पर मौजूद गोताखोर चिड़ी ने सोढीलाल की लाश को बाहर निकाला। शव को सिविल अस्पताल मालेरकोटला भेज दिया है। नगर काउंसिल मालेरकोटला के पूर्व अध्यक्ष राज कपूर ने बताया कि दोनों व्यक्ति विवाहित थे। नरिंद्रपाल सिंह को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
लुधियाना: सिधवा नहर में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव
दुगरी रोड से निकलने वाली सिधवां नहर में सोमवार की सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव उतराता मिला। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद थाना माडल टाऊन की चौकी आत्म पार्क की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उस की उम्र साठ साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान नहीं हुई तो 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन