फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two arrested including woman in murder of young man in mansa

नौजवान की हत्या में महिला समेत दो गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2020 06:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including woman in murder of young man in mansa
थाना जोड़किया पुलिस ने नौजवान की हत्या के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। हत्या का कारण अनैतिक संबंध बताया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि थाना जोड़किया पुलिस के पास गांव भम्मे कला वासी बूटा सिंह ने बयाना में बताया कि उसका लड़का बारू सिंह रोज की तरह छत पर सोता था। 13 अगस्त की रात को भी वह छत पर किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। अगले दिन सुबह वह छत पर नहीं था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। तलाश करने पर उन्हें शाम को पता चला कि उसके बेटे बारू सिंह की खून से लथपथ लाश गांव की धर्मशाला में पड़ी थी। उसके सिर व मुंह पर काफी चोटे थी। पुलिस ने गुरदीप सिंह उर्फ गगगु, जसप्रीत कौर उर्फ हरदीप कौर समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

एसएसपी के मुताबिक जांच में पाया गया कि जसप्रीत कौर उर्फ हरदीप कौर ने अपने पति सत्तपाल सिंह को छोड़कर दो तीन महीने से वह गुरदीप सिंह के साथ रही रही थी। धान की रोपाई के सीजन दौरान जसप्रीत कौर व बारू सिंह के बीच अनैतिक संबंध कायम हो गए थे। इस पर गुरदीप सिंह एतराज जताता था। गुरदीप सिंह ने ही जसप्रीत कौर से बारू सिंह को फोन करवाकर गांव की धर्मशाला में बुलाया। वहां उसका कत्ल कर दिया गया। डीएसपी सरदूलगढ़ संजीव गोयल व थाना जौड़किया इंचार्ज सुरजन सिंह ने गुरदीप सिंह उर्फ गग्गू व जसप्रीत कौर उर्फ हरदीप कौर पको काबू कर उनसे वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed