फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two arrested including a medical store owner with large consignment of medical drugs

मेडिकल नशे की बड़ी खेप के साथ एक मेडिकल स्टोर मालिक समेत दो गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2020 09:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including a medical store owner with large consignment of medical drugs
पुलिस ने मेडिकल नशे की बड़ी खेप के साथ एक मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे 6 लाख रुपये से अधिक कीमत की 1 लाख 30 हजार 750 नशीली गोलियां बरामद की हैं। पकड़े गए लोगों को अदालत में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस मुखी मानसा सुरेंद्र लांबा ने बताया कि थाना सदर मानसा की पुलिस ने गश्त के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गुरदीप सिंह निवासी नंगल कला को काबू कर 640 नशीली गोलियां बरामद कीं। पूछताछ के दौरान पकड़े आरोपी ने बताया कि ये गोलियां उसने विजय मेडिकल हाल के राकेश कुमार से खरीद की है। जिस पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिला पुलिस मुखी ने बताया कि दिग्विजय सिंह कप्तान पुलिस इन्वेस्टिगेशन मानसा की अगुवाई में जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

वहीं डीएसपी हरजिंदर सिंह मानसा की अगुवाई में थाना सदर इंचार्ज एसआई अंगरेज सिंह ने जिला ड्रग कंट्रोलर अफसर मानसा सीशन कुमार के साथ राकेश कुमार की दुकान विजय मेडिकल हाल की ली तलाशी के दौरान वहां से 310 नशीली गोलियां बरामद की गई। राकेश कुमार से पूछताछ के बाद निशानदेही पर उसके गोदाम से 82800 व 47000 अलग-अलग ब्रांड की नशीली गोलियां बरामद कीं। बरामद नशीली गोलियों की बाजार कीमत 6 लाख रुपये है और इन लोगों ने ये गोलियां करीब 17 लाख रुपये में बेचनी थी। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार से पहले भी 6300 नशीली गोलियां बरामद हुई थी। इस संबंध में मामला थाना सिटी-1 मानसा में दर्ज है। वहीं गुरदीप सिंह के खिलाफ भी बरनाला के सिटी थाने में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed