{"_id":"60a91b478ebc3e29c11b30e9","slug":"truck-driver-snached-by-thiefs-ludhiana-news-pkl414160636","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे रुके ट्रक ड्राइवर को बाइक सवारों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे रुके ट्रक ड्राइवर को बाइक सवारों ने लूटा
विज्ञापन
लुधियाना। पठानकोट से ट्रक में बजरी भर कर मंडी गोबिंदगढ़ जा रहे ट्रक ड्राइवर को सलेम टाबरी के पास बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया। ड्राइवर सड़क किनारे ट्रक रोक कर बाथरूम के लिए गया था। तेजधार हथियारबंद लुटेरों ने उससे 22 हजार की नकदी और ट्रक के अंदर रखा मालिकों का कैश वाला बैग लूटकर फरार हो गए।
जब तक ट्रक ड्राइवर कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए थे। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन दिन की जांच के बाद गुरदासरपुर के बटाला निवासी रछपाल सिंह की शिकायत पर छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रछपाल सिंह द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 18 मई देर रात करीब एक बजे वह पठानकोट से बजरी लोड कर मंडी गोबिंदगढ़ जा रहा था। बाथरूम करने के लिए उसने ट्रक सड़क किनारे सलेम टाबरी के पास रोक लिया। इसी दौरान बाइक सवार छह लुटेरे आए जिन्होंने तेजधार हथियार दिखाकर उसके पास रखे 22 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और ट्रक में रखा मालिकों का बैग लेकर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होते ही रछपाल ने इसकी जानकारी मालिकों और पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि मालिकों को पहले रछपाल पर शक था। दो दिन वह अपना शक दूर करने में लगे रहे। जब उनका शक दूर हो गया तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को देकर बयान दर्ज कराए और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।