फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Truck applied brakes, one died after hitting car from behind

Ludhiana News: ट्रक ने लगाई ब्रेक, पीछे से कार टकराने से एक की मौत

Thu, 26 Oct 2023 05:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Truck applied brakes, one died after hitting car from behind
अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जगरांव। लुधियाना फिरोजपुर रोड पर देर रात कार व ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार तीन लोगो में से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले जगरांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया था। लेकिन हालत नाजुक के चलते डॉक्टरों ने उसके भाई को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन वहा इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान निरंजन सिंह निवासी गांव डांगिया के रूप में हुई है। थाना सिटी की पुलिस ने ट्रक चालक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एएसआई नरिंदर कुमार ने बताया कि अमनदीप सिंह निवासी गांव डांगिया ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपने छोटे भाई निरंजन सिंह व कुलविंदर सिंह के साथ कार में सवार होकर अपने निजि काम से गांव जोधा गए थे। जब वह अपना काम खत्म कर मुल्लापुर की तरफ से जागरांव की ओर आ रहे थे तो रास्ते में उनके आगे एक ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे उनकी कार ट्रक से पीछे से जा टकराई। इससे कार में आगे बैठे उसके दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल ट्रक चालक फरार है जिसको पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed