{"_id":"05b7313728021f99e66d4e1a8785f360","slug":"train-regular-ludhiana-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बजे के बाद स्टेशन पर लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बजे के बाद स्टेशन पर लौटी रौनक
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 25 Feb 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजे के बाद ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर दौड़ना शुरू हो गईं।
ट्रेनों के सभी रूट शुरू होने के कारण लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। वहीं रेलवे स्टेशन पर भी लोगों के आने से स्टेशन पर पहले की तरह चहल-पहल शुरू हो गई है। जाट आरक्षण के लिए हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे थे। इसके कारण पांच दिन तक ट्रेनों का हरियाणा और दिल्ली रूट बंद कर दिया गया था।
ट्रेनों के सभी रूट चालू होने के बाद जो लोग इतने दिनों से लुधियाना में रुके हुए थे वह वापस अपने ठिकानों पर जा सकेंगे। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद सभी ट्रेनें अपने निश्चित समय पर चालू हो गई हैं। शाम पांच बजे से पहले 26 गाड़ियां रद्द रहीं। इस दौरान करीब एक लाख का रिफंड किया गया।