फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Tragic road accident in Khanna: Mother dies, son injured.

Ludhiana News: खन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा, मां की मौत, बेटा घायल

Mon, 15 Dec 2025 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Tragic road accident in Khanna: Mother dies, son injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खन्ना। खन्ना के जीटी रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय प्रवीण निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रवीण अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में पटियाला गई थी जो मार्च में होनी थी। बेटी की शादी की बातचीत पूरी होने के बाद वह अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से लुधियाना लौट रही थी।

खन्ना के भट्टियां इलाके में जब वे जीटी रोड पर पहुंचे, तभी उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वे दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में प्रवीण का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटा भी जख्मी हो गया। राहगीरों ने तुरंत मदद की और प्रवीण को खन्ना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सिर में गंभीर चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसका बेटा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed