{"_id":"655a4d1ecd17525bbc030176","slug":"traffic-in-charge-line-present-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-499-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: चेयरमैनों को सैल्यूट न मारने पर ट्रैफिक इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: चेयरमैनों को सैल्यूट न मारने पर ट्रैफिक इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। जिले में आप सरकार से संबंधित पांच चेयरमैनों को नाके पर खड़े ट्रैफिक पुलिस कर्मियों द्वारा सैल्यूट न मारने संबंधी ट्रैफिक इंचार्ज के वायरल ऑडियो मामले में एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक के ऑडियो में इंचार्ज बोल रहे हैं कि सभी ट्रैफिक पुलिस कर्मी नोट करें कि जिले से संबंधित पांच चेयरमैनों ने एसएसपी से मिलकर कहा है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी उन्हें सैल्यूट नहीं मारते। यही नहीं जब वह ज्यादा ट्रैफिक में फंसे होते हैं तो हूटर बजाने के बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ट्रैफिक से उनकी गाड़ी नहीं निकालते। ऑडियो में आगे ट्रैफिक इंचार्ज बोल रहे कि वो खुद एसएसपी से मिलकर आए हैं, जिन्होंने कहा है कि चेयरमैनों को सैल्यूट से बनता मान सम्मान दिया जाए।
ऑडियो वायरल होने के बाद आम लोगों ने आप सरकार के चेयरमैनों को भी निशाने पर लेकर विभिन्न तरह की टिप्पणियां कीं और ट्रैफिक पुलिस को भी निशाने पर लिया गया। ऑडियो जैसे ही एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना के पास पहुंचा तो उन्होंने तुरंत ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह को लाइन हाजिर करके विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी।
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना था कि ट्रैफिक इंचार्ज को उनकी तरफ से ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया था। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक ने पूरी तरह से गलत आदेश पुलिस कर्मियों को वायरलेस के जरिये दिया। जिसके चलते उन्हें लाइन हाजिर कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसएसपी ने कहा कि हूटर बजाना पूरी तरह बैन है।