फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   to khali chalange, steel, wrestling, ludhiana

स्टील ने खली को किया चैलेंज, स्ट्रीट फाइट में लेंगे बदला

Tue, 01 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 01 Mar 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
to khali chalange, steel, wrestling, ludhiana
देहरादून में हुई फाइट में द ग्रेट खली से हारने के बाद कनाडा के रेसलर ब्रॉडी स्टील ने लुधियाना में पांच मार्च को होने वाली रेसलिंग में ग्रेट खली को चैलेंज किया है।
विज्ञापन


स्टील ने कहा कि वह खली को नहीं छोड़ेंगे। खली ने उन पर चार बार कुर्सियों से वार किया था। खली को हराने के लिए उन्हें 40 बार कुर्सियां भी मारनी पड़ी तो मारेंगे लेकिन हार का बदला जरूर लेंगे। कांफ्रेंस में ब्रॉडी स्टील ने खली, भारतीयों एवं मीडिया कर्मियों को बुरा भला कहा। इसपर हंगामा मच गया। बाद में ब्रॉडी ने माफी मांगी।
विज्ञापन

  
पक्खोवाल रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्रॉडी ने कहा कि पांच मार्च को लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में होने वाली (कांटिनेंटल रेसलिंग इंटरनेशनल) सीडब्ल्यूई शो द ग्रेट खली रिटर्न्स में स्ट्रीट फाइट होगी। इसमें किसी तरह का कोई रूल नहीं होगा। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में तैश में आए ब्रॉडी ने खली का गुस्सा वहां मौजूद लोगों पर उगल दिया। उन्होंने मीडिया कर्मियों को भी गलत शब्द कहे। जालंधर के रेसलर जिंदर महल ने स्टील को समझाया। इसके बाद जिंदर महल और स्टील में भी बहस हो गई। माहौल तनावपूर्ण होने पर कांफ्रेंस में मौजूद रेसलरों ने बीचबचाव किया। तब स्टील ने माफी मांगी और वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी रवि भगत का कहना है कि यह प्राइवेट कंपनी करवा रही है। जो वाकया हुआ है इस बारे में वह आर्गनाइजर से बाज करेंगे।  इसके अलावा उनके कार्यक्रम के बारे में बातचीत करेंगे। उसी के मुताबिक संबंधित डिपार्टमेंट को लिखेंगे तब सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा।

इस वजह से तैश में आए स्टील
24 फरवरी को हल्द्वानी में द ग्रेट खली व ब्रॉडी स्टील के हुए मुकाबले में खली ने स्टील को रिंग से बाहर फेंक दिया था। इससे गुस्से में आए विदेशी रेसलर माइक नोक्स और अपोलो ने खली के सिर पर लोहे की कुर्सी से प्रहार कर दिया। इससे खली लहूलुहान हो गए और फाइट रोकनी पड़ी। इसके बाद खली लगातार स्टील को ललकार रहे थे। इसका गुस्सा खली ने 28 फरवरी को देहरादून में निकाला।

मुकाबले के दौरान माइन नोक्स और अपोलो को रिंग से बाहर ही रखा गया लेकिन फाइट के दौरान स्टील ने अपने दोनो दोस्तों को छुड़वा लिया और उन्हें भी रिंग में बुला लिया। शुरुआत में स्टील खली पर भारी पड़े लेकिन बाद में खली ने स्टील पर कुर्सी से प्रहार किया और 11 मिनट में मुकाबला जीत लिया। अब स्टील खली को ललकार रहे हैं। स्टील का कहना है कि वह भी अब अपना बदला लेंगे। वह इस बात से भी नाराज हैं कि उनका एक साथी रेसलिंग से बाहर हो गया है।

प्रेसवार्ता से पहले ही चले गए खली
प्रेसवार्ता का समय 2 बजे का रखा गया था। करीब ढाई बजे प्रेस कांफ्रेंस शुरू हुई। उसमें खली नहीं पहुंचे। खली कुछ समय पहले ही होटल से निकल गए। जब उनके न आने का कारण पूछा गया तो आयोजकों ने बताया कि देहरादून में फाइट के बाद उन्हें कुछ चोटें आई हैं। टांकों को खुलवाने जाना था इसलिए वह नहीं आए।


खली मैदान में देखेंगे स्टील को
द ग्रेट खली द्वारा रिंग में तैयार किए गए रेसलर जिंदर महल ने बताया कि खली को अस्पताल जाना था। इस कारण नहीं आ पाए हैं। खली अब स्टील को रिंग में ही देखेंगे। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को होने वाली रेसलिंग में आठ मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed