{"_id":"5f4644ef8ebc3e3cdb4e0942","slug":"three-dead-including-two-women-in-collision-with-trucks-two-serious-ludhiana-news-pkl3858010168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की टक्कर में दो महिलाओं सहित तीन की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
महानगर से करीब बीस किलोमीटर दूर दोराहा के पास बुधवार को सुबह एक ट्रक चालक बिना देखे ट्रक को पीछे कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आया और दोनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक में बैठी दो मजदूर महिलाएं उछल कर नीचे जा गिरीं। इस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक में सवार क्लीनर की मौत हो गई। महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि क्लीनर की पहचान शकील के रूप में हुई है। हादसे के बाद जीटी रोड पर ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना के बाद दोराहा पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया। दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक कैंटर में करीब आठ लोग सवार होकर खन्ना से लुधियाना होते हुए मोगा जा रहे थे। दोराहा के पास उसे पुल के नीचे वाली साइड जाना था, जबकि कैंटर चालक रास्ता भूल गया और उसने पुल पर ट्रक चढ़ा दिया। ट्रक चालक ने एकदम ट्रक रोककर पीछे करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पीछे से दिल्ली की तरफ से प्लाई लेकर अमृतसर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक बैक हो रहे ट्रक से टकरा गया। ट्रकों में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि पीछे हो रहे ट्रक में बैठीं मजदूर महिलाएं उछल कर बाहर जा गिरीं, इन दो महिलाओं की ही मौत हो गई। वहीं प्लाई से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया और उसके भाई शकील की मौत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर देख लोग इकट्ठे हो गए। इतने में सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने और पुलिस ने मिलकर घायल लोगों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। दो महिलाओं की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। टक्कर की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों जाम लगा रहा। पुलिस जांच में जुटी है कि हादसे में गलती किसकी है और आगे की कार्रवाई की जाए। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी है।