फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Government procurement of paddy to begin on 1 October 32 centres designated

Ludhiana News: धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से होगी शुरू, 32 केंद्र निर्धारित

Thu, 24 Sep 2026 10:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 24 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of paddy to begin on 1 October 32 centres designated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब। जिले में धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होगी। डीसी सोना थिंद ने बताया कि इसके लिए 32 मंडियों को खरीद केंद्र बनाया गया है। जिला प्रशासन किसानों को परेशानी न हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध कर रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर खरीद प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी होगी। जिला प्रशासन खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी करेगा। सोना थिंद ने किसानों से केवल सूखा झोना मंडियों में लाने की अपील की। उन्होंने फसल कटाई और मंडी में फसल लाने के मापदंडों का पालन करने को कहा। डीसी ने किसानों से पराली और फसल अवशेषों को आग न लगाने की भी अपील की। उन्होंने पराली का उचित प्रबंधन कर खेत की मिट्टी में मिलाने को कहा। इससे मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बनी रहेगी, वायु प्रदूषण रुकेगा और पर्यावरण संरक्षण होगा।
विज्ञापन



फोटो कैप्शन:p2 फतेहगढ़ साहिब में धान की सरकारी खरीद की तैयारियों और पराली प्रबंधन संबंधी जानकारी देतीं डिप्टी कमिश्नर डा. सोना थिंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed