फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead bodies of three children recovered from the car in Punjab

प्रवासी मजदूरों की तीन बच्चियां हुई थीं लापता, बदबू आने पर कार से मिले शव, हर कोई हैरान

Sat, 27 Jun 2020 10:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्री चमकौर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री चमकौर साहिब (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 27 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of three children recovered from the car in Punjab
स्वीटी और गुड़िया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गांव भूरड़े मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर मुहल्ले में खेलते संदिग्ध हालतों में लापता हुईं प्रवासी मजदूरों की तीन मासूम बच्चियों के शव शनिवार देर शाम को एक कार से बरामद हुए। कार पुलिस को इन प्रवासी मजदूरों के घर के नजदीक खड़ी मिली है। मौत की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। बच्चियों के मां-बाप ने किसी से दुश्मनी न होने की बात कही है। एसपीडी का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


तीनों मासूम बच्चियां गुरिया (5) पुत्री रवि, आशा (5) पुत्री सुरेश साहनी और स्वीटी (3) पुत्री वकील साहनी शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर ही खेल रही थीं। शाम तक घर न आने पर परिजनों ने मुहल्ला निवासियों को साथ लेकर इन बच्चियों की तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह मां-बाप ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्जकर बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। लेकिन नजदीक खड़ी कारों की ओर किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- 24 साल के लांसनायक सलीम खान लद्दाख में शहीद, फोन पर आखिरी बार मां से कही थी ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम फिर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के अंतर्गत एक इंडिका कार से बदबू आने पर जब खिड़की तोड़ी तो तीनों बच्चियों से शव मिले। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर फिंगर प्रिंट और अन्य समान को अपने कब्जे में लिया। मामले की सूचना मिलने पर एसपीडी अजिंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सारी स्थिति का जायजा लिया।

 

पुलिस ने तीनों बच्चियों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी (देहात) ने बताया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना चमकौर साहिब के प्रमुख गुरसेवक सिंह बराड़ के अनुसार हो सकता है कि बच्चियां खेलते हुए कार में घुस गई होंगी और बाद में निकलने का पता न लगने कारण अंदर ही दम तोड़ गई हों। कार मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। बच्चियों के मां-बाप का कहना है कि हमारी किसी के साथ भी कोई दुश्मनी नहीं है और न ही हमें किसी पर कोई शक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed