फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three arrested including gangsters in Sangrur

संगरूर में गैंगस्टर समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 02 Jul 2022 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including gangsters in Sangrur
संगरूर। जिला पुलिस ने एक गैंगस्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पिस्टल, तीन मैगजीन और 20 बरामद किए हैं। अवरजीत उर्फ बाबू रईया के खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं और वह बी कैटागिरी का गैंगस्टर है।
विज्ञापन

शनिवार को एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने प्रेसवार्ता में बताया कि नाकाबंदी में उभावाल रोड से रजवाहा पटड़ी बरनाला रोड संगरूर से रफी कुमार निवासी सुंदर बस्ती संगरूर, हरजीत सिंह उर्फ डिपन निवासी सुंदर बस्ती संगरूर और अवरजीत सिंह उर्फ बाबू रईया निवासी रईया थाना ब्यास को काबू कर हथियार बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रफी कुमार की प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा निवासी अजीत नगर बस्ती संगरूर के साथ रंजिश चली आ रही है। प्रेम कुमार से बदला लेने के लिए रफी कुमार और हरजीत सिंह ने गैंगस्टर अवरजीत सिंह का सहारा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 जुलाई को संगरूर बस स्टैंड के साइकिल स्टैंड की पार्किंग के ठेके की बोली थी। रफी कुमार तथा हरजीत सिंह डिपन ने अवरजीत सिंह उर्फ बाबू रईया को बुलाया था। आरोपियों से बरामद असलहा उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से लाया गया था। 1 जुलाई को उभावाल रोड पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें पहले ही काबू कर लिया गया।
फोटो:02एसजीआरपी01: संगरूर में जानकारी देते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed