{"_id":"b5f13574d7535e2ce24d7d2aa3400fd1","slug":"three-arrested-eith-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी शराब समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी शराब समेत तीन गिरफ्तार
अमर उजाला,लुधियाना।
Updated Sun, 24 Nov 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाला। पुलिस ने नशा विरोधी मुहिम के तहत तीन लोगों को 1800 बोतल देशी शराब समेत गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन आरोपी फरार होनेे में सफल रहे।
सीआईए स्टाफ के हौलदार प्रितपाल सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना पर उन्होंने गांव रूड़ेके कलां के समीप महिता रोड़ पर बलेरो गाड़ी में रखी 1800 बोतल देसी शराब बरामद कर जगजीत सिंह, बलविन्द्र सिंह वासी असपाल कलां व गुरजीत सिंह वासी पक्खों कलां को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रितपाल सिंह, मलकीत सिंह वासी असपाल कलां व शेरा सिंह वासी पक्खो कलां फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस थाना रूड़ेके कलां ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। हौलदार प्रितपाल सिंह ने बताया कि यह लोग बाहर से अवैध रूप से शराब ला कर बेचते हैं।