फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Those who murdered a young man who was going to watch Janmashtami arrested

Ludhiana News: जन्माष्टमी देखने जा रहे युवक की हत्या करने वाले गिरफ्तार

Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Those who murdered a young man who was going to watch Janmashtami arrested
दो से तीन लोगों ने अनुराग पांडे के साथ की थी मारपीट, सिविल अस्पताल में हुई थी मौत
विज्ञापन

रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर सकती है कमिश्नरेट पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। डाबा के न्यू आजाद नगर इलाके में जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने जा रहे ढंढारी कलां इलाके में रहने वाले अनुराग पांडे की हत्या करने वाले आरोपियों को थाना डाबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस अभी इसकी अभी तक पुष्टि नहीं कर रही है।
बताया जा रहा है कि दो से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस रविवार को इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर सारे मामले से पर्दा हटाएगी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ कर हुलिया जाना और उसके बाद सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है। अब हत्या करने के पीछे का असल कारण क्या है यह तो अभी पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में सारी जानकारी शेयर कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अनुराग पांडे के साथ जब युवक मारपीट कर रहे थे उस समय कुछ लोगों ने उन्हें रोकना चाहा था, लेकिन उसके बाद भी आरोपी सिर पर डंडा मार कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ लोगों ने पुलिस को आरोपियों के हुलिए के बारे में बताया। पुलिस ने जांच की तो आरोपियों का पता लगा तो उन्हें काबू कर लिया गया है। बताया जाता है कि हत्यारों की संख्या दो से ज्यादा है। थाना डाबा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि अनुराग के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। अभी वह इस मामले में कुछ भी बता नहीं सकते। जल्द ही इस मामले में सारी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed