फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The government will soon recruit 500 doctors, 950 nurses will get appointment letters

Ludhiana News: सरकार जल्द करेगी 500 डॉक्टरों की भर्ती, 950 नर्सों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

Thu, 11 Jul 2024 08:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
The government will soon recruit 500 doctors, 950 nurses will get appointment letters
फोटो
विज्ञापन

-मंत्री बलवीर सिंह ने की वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए किए प्रबंधों की समीक्षा
---
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब सरकार के सेहत मंत्री बलवीर सिंह ने कहा है कि सरकार बहुत जल्द लगभग 500 डॉक्टरों की भर्ती करने जा रही है। इसके साथ ही भर्ती की गईं 950 नर्सों को जल्द ही मुख्यमंत्री की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। स्वास्थ मंत्री बलवीर सिंह फतेहगढ़ साहिब में सरकारी अधिकारियों से बैठक करने पहुंचे थे। पंजाब सरकार की ओर से राज्य में चलाए जा रहे 829 आम आदमी क्लीनिकों में अब तक करीब 1.5 करोड़ लोग अपना इलाज मुफ्त करा चुके हैं। ये क्लीनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति साबित हो रहे हैं।
यह जानकारी पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जिला प्रशासनिक परिसर में वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए किए गए प्रबंधों और चल रहे कार्यों की समीक्षा करने के बाद मीडिया से साझा की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खात्मे के लिए लगातार काम कर रही है। इस कार्य में पंजाब सरकार की ओर से संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में अब तक सामने आए डेंगू के मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी कोई मामला सामने आता है, वहां मरीज की पूरी देखभाल सुनिश्चित की जाए और वहां प्राथमिकता के आधार पर फॉगिंग कराई जाए। इसके साथ ही वेक्टर बोर्न रोगों की रोकथाम के लिए पानी के नमूनों की लगातार जांच की जाए और पानी का क्लोरीनेशन भी सुनिश्चित किया जाए। गांवों में आरओ प्रणालियों की कार्यप्रणाली सुनिश्चित बनाई जाए।कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चिह्नित 27 हॉट स्पॉट के संबंध में पानी के टेस्ट, फॉगिंग एवं लार्वा चेकिंग सुनिश्चित की जाए। हर शहर और हर गांव में फॉगिंग को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लारवा ढूंढने पर छात्रों को मिलेगा इनाम
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए शिक्षा विभाग को भी मिलकर काम करना चाहिए और पंजाब सरकार के अभियान 'हर शुक्रवार डेंगू ते वार' अभियान में सेकेंडरी शिक्षा से संबंधित विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाना चाहिए। जो छात्र लारवा ढूंढने में सफल होंगे उन्हें परीक्षा में विशेष अंक भी दिए जाएंगे। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और नर्सिंग विद्यार्थियों को भी इस अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाया जाना चाहिए। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में मच्छर का लारवा ज्यादा पैदा होता है। इसे रोकने के लिए आशा वर्करों व स्कूली बच्चों की मदद ली जाएगी। जो भी स्कूली बच्चा और आशा वर्कर लारवा ढूंढेंगे, उन्हें इनाम दिया जाएगा। हर शुक्रवार ड्राई डे मनाया जाएगा। इस बार सैंपलिंग बढ़ाकर 40 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed