फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The girls from Government Polytechnic, Ludhiana, triumphed in Kho-Kho.

Ludhiana News: खो-खो में सरकारी पॉलीटेक्निक लुधियाना की लड़कियों ने बाजी मारी

Fri, 09 Oct 2026 05:23 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 09 Oct 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
The girls from Government Polytechnic, Ludhiana, triumphed in Kho-Kho.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सतगुरु राम सिंह सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में मेजबान कॉलेज ने पहला स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में देशभगत पॉलीटेक्निक धूरी की टीम विजेता बनी। पंजाब भर के विभिन्न पॉलीटेक्निक कॉलेजों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
खो-खो (लड़कियों) के फाइनल मुकाबले में एसआरएस सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज लुधियाना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज, बदबढ़ दूसरे स्थान पर रहा। सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज अमृतसर की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में देशभगत पॉलीटेक्निक धूरी ने पहला स्थान हासिल किया। मेजबान सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज लुधियाना की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। लड़कियों में लुधियाना की ममता को बेस्ट प्लेयर चुना गया। लड़कों में सरकारी पॉलीटेक्निक कॉलेज लुधियाना के जानेआलम को यह खिताब मिला।
विज्ञापन

संस्थान के स्पोर्ट्स अधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि कॉलेज की एथलेटिक्स और टेबल टेनिस (लड़कियों) की टीमों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन टीमों ने पंजाब के अन्य पॉलीटेक्निक कॉलेजों में आयोजित प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार जांबला ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। जांबला ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed