{"_id":"62448d47a50f903c006a49e3","slug":"the-delegation-of-the-students-who-returned-from-ukraine-met-the-education-minister-meet-heyer-bernala-news-pkl446170945","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से लौटे छात्रों का वफद शिक्षामंत्री मीत हेयर से मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से लौटे छात्रों का वफद शिक्षामंत्री मीत हेयर से मिला
विज्ञापन
बरनाला। रूस-यूक्रेन के युद्ध के कारण वहां डाक्टरी की पढ़ाई अधर में छोड़ भारत लौटने वाले छात्रों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शिक्षामंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से उनकी बरनाला रिहायश पर मिला। यूक्रेन से लौटे छात्रों यीरत गर्ग, कुंवर शर्मा, हर्षित बांसल, मोहम्मद शकील, अभि गर्ग ने बताया कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने व गोलाबारी के दौरान वह काफी मुश्किलों के बाद भारत लौटे हैं।
इसमें भारत सरकार व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का अहम योगदान है। उनके अभिभावकों ने उन्हें शिक्षित करने के लिए लाखों रुपये खर्च करके विदेश में पढ़ने के लिए भेजा किंतु वहां दो देशों की आपसी नीतियों के कारण युद्ध शुरू हो गया। कुछ छात्रों की पढ़ाई अंतिम चरण पर थी। दसके लिए अभिभावकों का पैसा व इतने वर्ष बर्बाद करने के बाद अब डिग्री अधर में रह गई है। वफद ने शिक्षा मंत्री से मांग की कि सरकार उनकी इस समस्या का कोई समाधान निकालें। कैबिनेट मंत्री ने छात्रों को बताया कि यह मामला केंद्र के अधीन है फिर भी वह मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातचीत करके सरकार के समक्ष इस मामले को रखेंगे।
फोटो कैप्शन - 30 बीएनएलपी 01 - शिक्षा मंत्री मीत हेयर को मिलते हुए यूक्रेन से लौटे छात्र।