फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Bride and groom kidnapped in Ludhiana of Punjab

फिल्मों जैसी वारदात: फेरों से पहले शादी के मंडप से दूल्हा और दुल्हन का अपहरण, बाल पकड़ कर घसीटते ले गए आरोपी

Wed, 28 Jul 2021 01:08 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 28 Jul 2021 01:08 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना जिले में फेरों से ठीक पहले शादी के मंडप से दूल्हा और दुल्हन को अगवा कर लिया गया। हथियारबंद आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। अगर किसी ने इस दुस्साहस का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। 

विज्ञापन
Bride and groom kidnapped in Ludhiana of Punjab
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : ANI

विस्तार

शहर कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में मंगलवार को चल रहे एक शादी समारोह के दौरान उस समय खलबली मच गई, जब दूल्हा और दुल्हन को तीन कारों में आए कुछ लोग अपहरण कर ले गए। जब दूल्हे के परिवार के लोगों ने आरोपियों को रोकना चाहा तो उन्हें पीटा गया। आरोपी दूल्हा और दुल्हन को घसीटते हुए कार में डालकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। इस मामले में दूल्हा के परिवार ने लड़की के परिजनों पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की फुटेज लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने दूल्हे के पिता की शिकायत पर दुल्हन के नौ परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दूल्हा जग्गा सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी गांव बुट्टर (मोगा) का रहने वाला है और वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। जबकि जमींदार परिवार से संबंध रखने वाली लड़की रशपिंदर कौर पुत्री जलौर सिंह निवासी गांव घल्लकंला भी मोगा की है। वह गांव बुट्टर में बुआ के पास रहती थी। सूत्रों के मुताबिक वहीं पर दोनों के प्रेम संबंध बन गए। लगभग आठ दिन पहले दोनों ने परिजनों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के का एक भाई जो अपने परिवार सहित जगरांव के नजदीक गांव लीला मेघ सिंह में रहता है। जिसकी जान पहचान कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी से थी। उसने दोनों को गुरुद्वारा साहिब में शादी के लिए बुलाया था। लड़के के परिवार का आरोप है कि फेरे की तैयारी के दौरान लड़की के परिवार को इसकी सूचना मिली तो तीन गाड़ियों में मुंह बांध काफी संख्या में पहुंचे और तेजधार हथियारबंद लोग गुरुद्वारा साहिब में दाखिल हो गए।

विरोध के बावजूद उन्होंने दुल्हन को बालों से घसीटा और दूल्हे की तेजधार हथियारों से पिटाई करते हुए अपहरण कर लिया। वारदात की जानकारी गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ने गांव के सरपंच नवदीप सिंह को दी। जिसके बाद उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

इस बारे में डीएसपी हर्शदीप सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी कमलदीप कौर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। लड़के के पिता पूरन सिंह के बयान पर लड़की के परिवार के जसविंदर सिंह, हनी, बंत सिंह, जलौर सिंह एवं पांच-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed