फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The body of the missing youth from 3 days was found from Satluj dariya

3 दिन से लापता युवक का शव सतलुज दरिया से मिला 

Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing youth from 3 days was found from Satluj dariya
3 दिन से लापता चल रहे गिल रोड की एक लोहा फैक्टरी में अकाउंटेंट का काम करने वाले हरचरण नगर निवासी प्रितपाल सिंह (32) का शव शुक्रवार को सुबह सतलुज दरिया से मिला। प्रितपाल सिंह 3 दिन पहले संदिग्ध हालात में घर से निकला और सीधा सतलुज दरिया जाकर कूदकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को सतलुज दरिया से शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि प्रितपाल सिंह गिल रोड स्थित लोहा फैक्टरी में बतौर अकाउंटेंट और कैशियर तैनात था। 5 जुलाई को प्रितपाल सिंह ने फैक्टरी मालिक से जल्दी घर जाने की बात की थी, ताकि वह अपने किसी दोस्त के जन्मदिन पर जा सके। फैक्टरी मालिक ने उसे शाम को जल्द घर भेज दिया रास्ते में किस से क्या बात हुई किसी को नहीं मालूम मैं सीधे बाइक लेकर सतलुज दरिया पहुंचाओ बाइक सतलुज दरिया के किनारे खड़ी करने के बाद चप्पल उतारी और नहर में कूद गया। देर रात तक प्रीतपाल सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस को दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसकी लास्ट लोकेशन सतलुज दरिया के पास आ रही है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो प्रितपाल सिंह की बाइक थी। पुलिस ने बाइक कब्जे में ली और गोताखोरों की मदद से प्रितपाल सिंह की तलाश शुरू की। शुक्रवार को सुबह प्रितपाल सिंह का शव सतलुज दरिया से मिला। एएसआई नरिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि प्रितपाल सिंह ने आत्महत्या क्यों की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed