फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   tgt teachers on dharna

प्रदर्शन कर रहे टीईटी पास बेरोजगार अध्यापक गिरफ्तार

Mon, 27 Jan 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना।
अमर उजाला, लुधियाना। Updated Mon, 27 Jan 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
tgt teachers on dharna
शहर में अपनी मांगाें को लेकर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर संघर्ष कर रहे टीईटी पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकतर सदस्यों को छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने 36 अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल लुधियाना में थे। इस दौरान टीईटी पास बेरोजगार अध्यापकों ने धरना देने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


इसे लेकर यूनियन के सदस्य सुबह से ही चतर सिंह पार्क में इकट्ठे हो गए। इस पोल खोल रैली का नेतृत्व सूबा प्रधान अमनदीप सिंह कर रहे थे। रैली के दौरान अध्यापकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। पूरे चतर सिंह पार्क को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के बाद जैसे ही सदस्यों ने पार्क से बाहर जाने की कोशिश की, तो पुलिस ने लगभग 350 अध्यापकों को हिरासत में ले लिया और उनको विभिन्न थानों में ले जाया गया। महिला सदस्यों को ही देर शाम छोड़ दिया गया। जबकि थाना माडल टाउन की पुलिस ने 36 बेरोजगार अध्यापकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


थाना माडल टाउन के प्रभारी गुरदेव सिंह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि टीईटी पास बेरोजगार अध्यापक अपने हकों के लिए पिछले तीन साल से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि टीईटी अध्यापकों के खाली पड़े पदों को भरा जाए और अध्यापकों को रेगुलर किया जाए। यूनियन ने साफ किया है कि अपने हकों के लिए भविष्य में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed