फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Teachers protest outside dc office against adeo in Ludhiana

अध्यापिका को अपशब्द कहने का मामला: एडीईओ के खिलाफ फूटा शिक्षकों का गुस्सा, भारत नगर चौक किया जाम

Thu, 09 Sep 2021 08:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Sep 2021 08:19 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में शिक्षकों ने एडीईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाराज शिक्षकों ने भारत नगर चौक पर जाम भी लगाया। इसके बाद उन्हें शिक्षा मंत्री से मिलने का समय दिया गया। शिक्षक एडीईओ द्वारा अध्यापिका को अपशब्द कहने से नाराज हैं।

विज्ञापन
Teachers protest outside dc office against adeo in Ludhiana
लुधियाना में प्रदर्शन करते अध्यापक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डिप्टी डीईओ के शब्दों से आहत महिला अध्यापक को अधरंग का अटैक आने से अध्यापक यूनियन का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को अध्यापक यूनियन ने पहले मिनी सचिवालय पर धरना दिया। सुनवाई न होने पर यूनियन नेताओं ने भारत नगर चौक पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटा जाम करने के बाद अध्यापक नेताओं को शिक्षा मंत्री से मंगलवार को मिलने का समय मिला। 

विज्ञापन


अब सभी अध्यापक वहां जाकर डिप्टी डीईओ के खिलाफ शिकायत देंगे। अध्यापक नेता अधिकारी के खिलाफ मामला दर्जकर उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले यूनियन ने शिक्षा अधिकारी को नौ सिंतबर तक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया था। उस अल्टीमेटम का कोई असर होता नहीं देख चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन


चक्काजाम कर रहे यूनियन नेताओं ने बताया कि डिप्टी डीईओ महिला अध्यापिकाओं को बुरी तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें जांच के नाम पर कई घंटे दफ्तर में शाम को बैठाया जाता है। बीते दिनों साहनेवाल स्थित सरकारी स्कूल में जाकर डिप्टी डीईओ कुलदीप सैनी ने एक महिला अध्यापिका को अपशब्द कहे। उसे सभी लोगों के सामने जलील किया गया। इसके चलते महिला अध्यापिका को अटैक आ गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके शरीर के एक हिस्से ने काम करना बंद कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत आला अधिकारियों से की गई थी लेकिन शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यहीं नहीं पहले भी कई शिकायतें विभाग को दी हैं लेकिन शिकायतों की जांच के नाम पर दोबारा शिकायतकर्ता को प्रताड़ित किया जाता है। इसलिए उन्हें आज यह फैसला लेना पड़ा है। इस मौके पर यूनियन नेता सतवीर सिंह, परमजीत सिंह मान, हरदीप सिंह, परमिंदर चौहान समेत बड़ी संख्या में अध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed