फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   swachata app, ludhiana swachata app, ludhiana app

लुधियाना ने किया स्वच्छता ऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल 

Sat, 03 Sep 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Sat, 03 Sep 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
swachata app, ludhiana swachata app, ludhiana app
mobile application - फोटो : concept photo
जिले ने देश भर के अन्य शहरों को पछाड़ते हुए स्वच्छता ऐप का सर्वाधिक प्रयोग करने में प्रथम स्थान हासिल किया है। शहरी विकास मंत्रालय ने इसके लिए नगर निगम लुधियाना को सराहा है। निगम ने 75 शिकायतों में से 74 शिकायतों का निपटारा भी कर दिया है।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय ने लुधियाना की लोगों की भी सराहना की है कि उन्होंने जागरूकता दिखाते हुए ऐप का इस्तेमाल किया और अपनी शिकायतें दर्ज कराई। मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने भी इस शहर को साफ रखने में सहयोग देने के लिए शहर के लोगों का धन्यवाद किया है और उन्होंने अपने प्रयास जारी रखने का वादा किया।
विज्ञापन


इसी बीच निगम कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि लुधियाना ने बड़े शहरों गाजियाबाद, अहमदाबाद, फरीदाबाद, दिल्ली-एसडीएमसी, बंगलुरू, लखनऊ, चेन्नई, चंडीगढ़ और गुड़गांव को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने आगे बताया कि रैंकिंग एप्लीकेशन के उपयोग और शिकायतों के जल्दी निपटारे के आधार पर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस ऐप को 6 अगस्त को शुरू किया था और 75 शिकायतें एक महीने से भी कम समय में दर्ज की गई, जिसका निपटारा भी कर दिया गया और शहर को साफ सुथरा रखने के जो प्रयास किये जा रहे हैं। उनका परिणाम भी आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed