फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sukhbir, sukhbir in ludhiana, ludhiana sukhbir badal

पंजाब में कारोबारियों को ज्यादा सहूलियतें : सुखबीर

Fri, 26 Aug 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 26 Aug 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
sukhbir, sukhbir in ludhiana, ludhiana sukhbir badal
लुधियाना में पत्रकारों को संबोधित करते उपमुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के कार्यकाल में व्यापारी और उद्यमी दुखी है, जबकि पंजाब में उद्योग व्यापार जगत को काफी सहूलियतें दी गई हैं। एक तरफ कई उत्पादों पर वैट की दर कम की गई है, सरलीकरण को तवज्जो दी गई है, वहीं दूसरी तरफ बिजली सरप्लस करके पंजाब की जनता को बड़ी राहत दी है, इतना ही नहीं बिजली की दरों में भी कमी की गई है। सुखबीर शुक्रवार को निरवाणा क्लब में ट्रेडर मीट को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने रेडिसन ब्लू में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों से बैठकें करके उनकी समस्याएं जानी। इससे पहले चंडीगढ़ रोड पर 93 करोड़ की लागत से जल आपूर्ति परियोजना का शिलान्यास रखा और इंटेसिव पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि पंजाब से उद्योग पलायन नहीं कर रहा है, इसका सबूत है कि 2007 में बिजली बोर्ड के पास 3800 औद्योगिक कनेक्शन रजिस्टर्ड थे, अब बढ़ कर 11 हजार हो गए हैं। बिजली का औद्योगिक लोड लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2009 में वैट से राजस्व पांच हजार करोड़ था अब बढ़ कर बीस हजार करोड़ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में बिजली सरप्लस करने का वादा पूरा किया गया है, इसके लिए 50 हजार करोड़ का निवेश प्लांट एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया गया है। बिजली सस्ती देने का वादा भी पूरा किया गया है। उद्योगों के लिए दरें कम की गई हैं। उन्होंने कहा कि छह माह में जनता से जुड़े तमाम काम ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर अकाली भाजपा के कई नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed