फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sukhbir Badal targets former DGP Siddharth Chattopadhyay

लुधियाना: सुखबीर बादल बोले- मजीठिया के खिलाफ नशे का एक भी सबूत मिला तो छोड़ दूंगा राजनीति, पूर्व डीजीपी पर लगाया बड़ा आरोप

Tue, 25 Jan 2022 08:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 08:51 PM IST
सार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को लुधियाना में बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि अगर बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ नशे का एक भी सबूत मिला तो राजनीति छोड़ दूंगा।

विज्ञापन
Sukhbir Badal targets former DGP Siddharth Chattopadhyay
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के हक में प्रचार करने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगर अकाली दल के पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ कोई नशे का सबूत मिला तो वह सियासत छोड़ देंगे। सुखबीर सिंह बादल ने इस सारे मामले के पीछे पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उनका एक पैसे लेने का ऑडियो लीक हुआ है। उन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए, ताकि सारे राज खुलकर सामने आ सकें। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का नाम ड्रग मामले में आया है। इसकी जांच होनी चाहिए और आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। अगर सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की गिरफ्तारी होती है तो सभी बातें सामने आ जाएंगी कि कैसे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय रेत माफिया से काम करवाकर चरणजीत सिंह चन्नी को रकम देते रहे हैं। 
विज्ञापन


सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज किया गया मामला झूठा और निराधार है, क्योंकि वह रेत माफिया से संबंधों के स्टिंग सामने लाए हैं और आगे भी आने वाले दिनों में आते रहेंगे। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के रिश्तेदारों के घर पैसे मिले हैं, उन पर आपराधिक मामला दर्ज हैं। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसा से कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ मामला दर्ज है, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ दुष्कर्म के अपराध में मामला दर्ज है, उनकी भी गिरफ्तारी नहीं हुई। कारण यह है कि यह सभी एक दूसरे से मिले हैं। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ योजना और राजनीतिक बदलाखोरी के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमारी सरकार आने पर सभी पर्चों को पर्चियां बना देंगे। सरकार आने पर हाईकोर्ट के जज की अगुवाई में आयोग बनाया जाएगा और सभी मामले रद्द किए जाएंगे।

भाजपा के खिलाफ नहीं बोले
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में हो रही बेअदबियों का सीधा फायदा कांग्रेस को हुआ है। यही कारण है कि पहले श्री हरमंदिर साहिब में हुई बेअदबी की घटना के आरोपी संबंधी जांच तक नहीं की गई। सरोवर में श्री गुटका साहिब फेंकने वाले से पूछताछ नहीं हुई और अब पटियाला में हुई बेअदबी की भी जांच की उम्मीद नहीं है। 

हमारी सरकार आने पर सही ढंग से जांच करेंगे और असल आरोपियों को जेलों में डाला जाएगा। सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को लुधियाना की सभी सीटों पर चुनाव प्रचार किया है। इस दौरान वह भाजपा के खिलाफ कुछ नहीं बोले, बोले भी तो नाप तोलकर। यही नहीं पत्रकार वार्ता के दौरान उनके निशाने पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ही रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed