फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sukhbir badal, arvind kejriwal, ludhiana

हरियाणा का दर्द नहीं दिखा, पंजाब में राजनीति कर रहे केजरीवाल: सुखबीर

Fri, 26 Feb 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 26 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
sukhbir badal, arvind kejriwal, ludhiana
जाट आंदोलन के कारण दस दिन तक हरियाणा जलता रहा। लोग बर्बाद हो गए।
विज्ञापन


अरबों की संपत्ति नष्ट हो गई तब अरविंद केजरीवाल को अपने राज्य के लोगों का दर्द नहीं दिखा। अब पंजाब में आकर वह राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं। पंजाब का किसान याद आ रहा है, गरीब के दर्द नजर आ रहे हैं। यह बात डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने कही। वह शुक्रवार को डीसी ऑफिस में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की राह पर चल रहे हैं। वह गरीब के घर जाकर मिनरल वाटर पीते हैं। केजरीवाल पर विश्वास नहीं किया जा सकता। दिल्ली के लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता उन्हें समर्थन नहीं देगी।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि केजरीवाल पंजाब में दिल्ली मॉडल लागू करना चाहते हैं। दिल्ली में सफाई कर्मी समेत कई मुलाजिम वेतन के लिए संघर्ष कर रहे हैं जबकि विधायकों एवं मंत्रियों के वेतन तक दोगुना कर दिए सभी सुविधाएं ले लीं। इतना ही नहीं अपनी सरकार की पीठ थपथपाने पर केजरीवाल ने विज्ञापनों पर दिल्ली की जनता की खून पसीने की कमाई के 532 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। बादल ने कहा कि केजरीवाल ने जनता से एक लाख सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया था। 200 लगाकर पीठ थपथपा ली। 500 से अधिक डिस्पेंसरी खोलने का वादा किया गया था एक खोल कर फोटो खिंचवा ली। उनके साथ सीएम के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल, सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बादल तंदुरुस्त, 2017 में वहीं होंगे सीएम
सुखबीर ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान के तौर पर उनका फैसला है कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा सीएम प्रकाश सिंह बादल ही सीएम पद के उम्मीदवार हैं। सीएम पूरी तरह से तंदुरुस्त हैं और अगला ही नहीं बल्कि उससे अगला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में होगा। सीएम बादल की छत्रछाया में चुनाव लड़ना हावर्ड विश्वविद्यालय में शिक्षा लेने के समान है।

तूसी जिन्ना मर्जी जोर ला लेओ, साडा तलाक नहीं होणा
अगले विस चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच 23 सीटों को लेकर चल रही कशमकश को लेकर पूछे गए सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि तूसी जिन्ना मर्जी जोर ला लेओ, साडा तलाक नहीं होणा। इस मुद्दे पर सुखबीर ज्यादा नहीं बोले।

डिप्टी सीएम ने लुधियाना में किया 413 करोड़ के प्रोजेक्टों का शिलान्यास
देश के पहले बीस स्मार्ट सिटी की सूची में शुमार लुधियाना में शुक्रवार को शहर में 413 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने दावा किया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को वक्त पर पूरा किया जाएगा। गुरु नानक भवन में आर्थिक तौर पर गरीब लोगों को 500 नए घरों की चाबियां देते हुए बादल ने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले एक साल में एक लाख लोगों को उचित दामों पर घर बनाकर देगी।

इसके अतिरिक्त उन्होंने समराला बाईपास पर सेक्टर-39 में कम्युनिटी सेंटर व सीनियर सिटीजन क्लब का नींव पत्थर रखा जो 5.58 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके बाद उन्होंने रविदास मंदिर में 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि 14 अप्रैल को भीम राव अंबेडकर का जन्मदिन प्रदेश स्तर पर मनाया जाएगा। सुखबीर ने नए रूप में मोंटे कार्लो द्वारा तैयार फव्वारा चौक का उद्घाटन किया। गुरु नानक देव स्टेडियम के बाहर बीस लोकल बसों एवं मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।


ओपी मुंजाल रखबाग का किया अनावरण
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को ओपी मुंजाल रखबाग का उद्घाटन किया। इस बाग को हीरो साइकिल्स लिमिटेड ने पांच करोड़ रुपये की लागत से नया रूप दिया है। हीरो साइकिल्स के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने कहा कि कंपनी पार्क के रखरखाव पर सालाना 40 लाख रुपये भी खर्च करेगी। 12.61 एकड़ में फैले इस पार्क में डिप्टी सीएम ने ट्वाय ट्रेन में भी सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed