फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sucha singh chhotepur, punjab politics, punjab news, fourth front, bathinda

पंजाब की सियासत में चौथे फ्रंट का होगा आगाज : छोटेपुर

Wed, 14 Sep 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा
ब्यूरो,अमर उजाला/बठिंडा Updated Wed, 14 Sep 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
sucha singh chhotepur, punjab politics, punjab news, fourth front, bathinda
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षता से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर मंगलवार को पंजाब परिवर्तन यात्रा के तहत बठिंडा पहुंचे। उन्होंने वर्करों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान छोटेपुर की ओर से की गई बातचीत के दौरान इस बात के संकेत प्राप्त हुए हैं कि उनके मुताबिक 16 सितंबर के बाद वह नवजोत सिद्धू की आवाज ए पंजाब और प्रो. मनजीत सिंह की शिवराज पार्टी से मिलकर प्रदेश में असरदार चौथा फ्रंट बनाने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन


नवजोत सिद्धू के साथ बातचीत सिरे चढ़ने संबंधी सवाल पर छोटेपुर ने बताया कि आज तक उनकी सिद्धू के साथ दुआ सलाम भी नही हुई, लेकिन बैंस भाइयों और प्रगट सिंह के साथ उनकी बातचीत जरूर हुई है। छोटेपुर ने कहा कि 16 सितंबर तक वह अपने साथी वालंटियरों के साथ विचार कर अगला कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटेपुर ने बताया कि उन्होंने कभी भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा अपने अंदर पनपने नहीं दी। क्योंकि उनको यह अहसास जल्द ही हो गया था कि गैरतमंद शख्स को आप पार्टी मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा नहीं समझती, जो पंजाब के लोगों की बेहतरी के लिए सोचता हो। इस बारे में उन्होंने तर्क देते हुए बताया कि वह दो सालों से पार्टी चला रहे थे, लेकिन न तो उनको स्टेट कमेटी, न ही खजाना नसीब हुआ। उन्होंने बताया कि विभिन्न फ्रंटों के लिए नामजद किए गए पदाधिकारियों के बारे में हाईकमांड या केजरीवाल ने उनके साथ बातचीत करना मुनासिब नहीं समझा।

 
छोटेपुर ने कहा कि जब पार्टी बनी ही नहीं थी, उस समय पंजाब के लोगों ने 25 फीसदी मतदान देकर चार सांसदों को जीत दिलाई थी। वहीं केजरीवाल समेत बाकी देश के सभी ही उम्मीदवार हार गए थे। उनके अनुसार संजय सिंह और दुर्गेश पाठक अपने साथ ऐसे 52 लोगों को ऑब्जर्वर के तौर पर लेकर आए कि उन्हें पंजाब का मालिक ही बना दिया। उन्होंने पंजाब को कनाडा, अमेरिका जैसे देशों की तरह न सिर्फ अपने रिश्तेदारों की पंजाबियों से मेहमान बाजी करवाई बल्कि खुद के लिए शॉपिंग और टिकटें दिलाने का लालच देकर मोटी रकम हासिल करने के साथ साथ हर प्रकार की सुविधा भी मानी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed