फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   successful, surgery in sps, hospital

सांस की कटी नली को जोड़कर बचाई किशोर की जान

Tue, 02 Feb 2016 09:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Tue, 02 Feb 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
successful, surgery in sps, hospital
सतगुरु प्रताप सिंह अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने सांस की कटी हुई नली को जोड़कर 19 साल के नौजवान की जान बचा ली। नली कटने के कारण युवक की आवाज भी बंद हो गई थी। डॉक्टरों ने रिस्क लेकर यह दुर्लभ सर्जरी की और सफलता पाई।
विज्ञापन


14 जनवरी को ढंढारी कलां की एक फैक्टरी में काम करने के दौरान 19 साल के मिथुन निवासी बिहार की शर्ट चलती मशीन में फंस गई थी। शर्ट के साथ उसकी गर्दन भी पट्टे की चपेट में आ गई। इससे उसकी सांस की नाली कट गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। सीटी स्कैन करने पर पता चला कि साउंड बॉक्स और सांस की नली अलग-अलग हो गए हैं। उसकी सर्जरी करना बड़ा रिस्की था, क्योंकि उसके बचने के चांस काफी कम थे।
विज्ञापन


ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. नरिंदर वर्मा, सर्जन डॉ. हरप्रीत खेत्रपाल, डॉ. गौरव कुथियाला, डॉ. कंवल सोढी, डॉ. आशीष गुप्ता और एनस्थिसिस्ट डॉ. हरजिंदर कोहली ने इस रिस्की सर्जरी को किया। लगातार तीन घंटे चली इस सर्जरी के बाद टीम ने उसकी सांस नली के साथ-साथ बाकी बारीक नलियों को भी जोड़ने में सफलता हासिल कर ली। डॉ. नरिंदर वर्मा ने बताया कि सर्जरी का फैसला काफी रिस्की था, लेकिन इसके बिना भी उसका बचना संभव नहीं लग रहा था। सर्जरी के बाद जहां उसकी सांस की प्रक्रिया नॉर्मल हो गई, वहीं उसकी आवाज भी चालू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed