फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   sub inspector arrested for taking bribe

कमिश्नर दफ्तर के बाहर रिश्वत लेता सब इंस्पेक्टर काबू

Mon, 10 Feb 2014 10:16 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 10 Feb 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
sub inspector arrested for taking bribe
कमिश्नर दफ्तर के बाहर रिश्वत लेने वाले सब इंस्पेक्टर को विजिलेंस विभाग ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दफ्तर के बाहर स्थित ढाबे से एक महिला से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा।
विज्ञापन



विजिलेंस टीम ने पुलिस के रिश्वत वाले पैसे पकड़ने वाले ढाबा मालिक को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में विजिलेंस विभाग ने सीआईए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर दरबारा सिंह और ढाबा मालिक सुरिंदर पाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे सीआईए के हेड कांस्टेबल कंवलजीत सिंह की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन




एसएसपी विजिलेंस सतिंदर पाल सिंह ने कहा कि जनता नगर इलाके में रहने वाली जगदीश कौर ने उन्हें शिकायत दी थी कि उनके बेटे जसप्रीत जस्सी को सीआईए की पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोपी हेड कांस्टेबल कंवलजीत सिंह ने उनसे केस कमजोर करने के एवज में दस हजार रुपये बतौर रिश्वत में लिए, जबकि पांच हजार रुपये और मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच हजार रुपये देने की तारीख सोमवार की तय की गई। इस दौरान जगदीश कौर विजिलेंस अधिकारियों के पास शिकायत देने पहुंच गई। विजिलेंस की टीम कंवलजीत का इंतजार कर रही थी। जगदीश कौर ने कंवलजीत को फोन किया तो उसने कहा कि वह किसी काम से बाहर आया था।



वह सब इंस्पेक्टर दरबारा सिंह को बाहर सुरिंदर के ढाबे पर भेज देता है। सब इंस्पेक्टर दरबारा सिंह ने जगदीश कौर को कहा कि वह सुरिंदर पाल को पैसे पकड़ा दे। सुरिंदर ने पांच हजार रुपये गिन कर अपने पास रख लिए। जब दरबारा सिंह पैसे पकड़ने लगा तो विजिलेंस की टीम ने उसे काबू कर लिया।




एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी हेड कांस्टेबल कंवलजीत सिंह अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। विजिलेंस टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी हेड कांस्टेबल कंवलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed